टोनी मॉरीसन के कुछ उद्धरण ::
अँग्रेज़ी से अनुवाद : सरिता शर्मा

writer Toni Morrison
टोनी मॉरीसन

अगर कोई ऐसी पुस्तक है जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उसे अभी तक लिखा नहीं गया है, तो आपको उसे ज़रूर लिखना चाहिए।

अगर आप उड़ना चाहते हैं, तो आपको उस बकवास को छोड़ना होगा जो आपको नीचे की ओर धकेलती है।

ख़ुद को मुक्त करना एक बात थी, उस मुक्त निज के स्वामित्व का दावा करना और बात थी।

प्यार या तो है या नहीं है। कमज़ोर प्यार बिल्कुल भी प्यार नहीं होता है।

जीवन के किसी क्षण में दुनिया की सुंदरता पर्याप्त हो जाती है। आपको इसके फ़ोटो लेने, इसे रँगने, या यहाँ तक कि इसे याद रखने की भी ज़रूरत नहीं है। वह स्वयं में पर्याप्त है।

परिभाषाएँ परिभाषा बनाने वालों की हैं, परिभाषित किए गए लोगों के लिए नहीं हैं।

प्रेम कभी प्रेमी से बेहतर नहीं होता है।

इससे आपको क्या फ़र्क़ पड़ता है कि आपको डराने वाली चीज़ असली है या नहीं?

अगर आप हवा के सामने आत्मसमर्पण कर दें, तब आप उस पर सवारी कर सकते हैं।

स्वतंत्रता का कार्य किसी और को मुक्त करना है।

जब आप विश्वास और ताक़त के पदों पर पहुँचते हैं, तो सोचने से पहले सपना देखें।

मैं किसी और को नहीं बनाना चाहती हूँ। मैं ख़ुद को बनाना चाहती हूँ।

अश्वेत साहित्य को समाजशास्त्र के रूप में पढ़ाया जाता है—सहिष्णुता के रूप में, गंभीर, कठोर कला के रूप में नहीं।

सपने कैसे मरते हैं, इस सच्चाई का पता लगाने के लिए, आपको सपने देखने वालों के शब्दों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

मैंने अपना पहला उपन्यास इसलिए लिखा, क्योंकि मैं इसे पढ़ना चाहती थी।

आपको मुझसे प्यार करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपको मेरा सम्मान करना ही पड़ेगा।

प्रेम केवल दिव्य और हमेशा कठिन होता है।

आप बच्चों के लिए क्या करते हैं, यह मायने रखता है; और वे इसे कभी भूल नहीं सकते हैं।

●●●

साल 1993 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित टोनी मॉरीसन (18 फ़रवरी 1931-5 अगस्त 2019) की ख्याति उनके उपन्यासों और निबंधों की वजह से है। इस प्रस्तुति में प्रयुक्त टोनी मॉरीसन की तस्वीरें The Newyorker और The New Republic से और यहाँ प्रस्तुत उद्धरण हिंदी अनुवाद के लिए goodreads.com से चुने गए हैं। सरिता शर्मा सुपरिचित हिंदी लेखिका और अनुवादक हैं। उनके किए कुछ और संसारप्रसिद्ध लेखिकाओं के उद्धरण यहाँ पढ़ें :

अनाइस नीनहाना आरेन्टसिमोन वेलएमिली ब्रॉण्टेवर्जीनिया वुल्फसीमोन द बोउवारबेट्टी फ्रीडनसुजान सौन्टैगहेलेन सिक्सुकोलेटजर्मेन ग्रीयरहेर्टा म्युलर

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *